हनीमून मना रहे अनुष्का-विराट को सानिया मिर्जा ने दे डाली ये सलाह

12/17/2017 2:35:32 PM

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रैस अनुष्का और विराट शादी के बाद से ही सुर्खियों में बने हुए है। बॉलीवुड और खेलों से जुड़े सेलिब्रेटीज उन्हें लगातार बधाईयां दे रहे हैं। विराट-अनुष्का इन दिनों अपना हनीमून एंजॉय कर रहे हैं। इसी दौरान अब टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा ने विराट और अनुष्का की जोड़ी की तारीफ करते हुए उन्हें अद्भुत बताया है। सानिया मिर्जा ने दोनों को ट्विटर पर बधाई दी। कोलकाता में उन्होंने कहा कि यह कमाल की बात है कि विराट और अनुष्का दोनों काफी समय से एक दूसरे के साथ हैं, अब वो शादी के बंधन में बंधे हैं तो इससे अच्छी क्या बात हो सकती है। उन्होंने कहा कि, मैं दोनों को निजी तौर पर जानती हूं। एक साथ वो दोनों कमाल के हैं। मैं उन्हें शुभकामनाएं देती हूं।

PunjabKesari

बता दें कि भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कोहली और बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का ने मीडिया से बचते हुए इटली में शादी की। सानिया मिर्जा ने कहा कि भले ही अभी तक वो मीडिया से बचते आ रहे हैं लेकिन एक समय पर उन्हें मीडिया का सामना करना होगा। सानिया ने दोनों को सही तरह से मीडिया का सामना करने की सलाह दी।सानिया ने कहा कि बड़े लोगों की शादियों में थोड़ी जटिलता होती है। उन्हें मीडिया और बाहरी दुनिया के लोगों से भी निपटना होता है और ये आसान नहीं है। सानिया ने कहा कि उन्हें यहां मीडिया के बारे में पता था इसलिए वो इटली गए हालांकि इससे बचा नहीं जा सकता उन्हें मीडिया का सामना करना पड़ेगा।

PunjabKesari

सानिया मिर्जा से जब विराट और अनुष्का के रिसेप्शन के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि मुझे इस बारे में नहीं पता। मैं उस समय देश में नहीं रहूंगी। उस दौरान मैं दुबई में रहूंगी। विराट-अनुष्का की रिसेप्शन पार्टी 21 दिसंबर को दिल्ली और 26 दिसंबर को मुंबई में होगी।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए


Recommended News

Related News