तमिल फिल्म में जीएसटी और डिजिटल इंडिया से जुड़े डायलॉग से भड़की भाजपा

10/21/2017 12:43:56 AM

मुंबईः दीपावली के मौके पर रिलीज हुई तमिल फिल्म 'मेरसाल' में जीएसटी के उल्लेख को लेकर भाजपा ने नाराजगी जाहिर की है। इस फिल्म में लोकप्रिय अभिनेता विजय ने मुख्य भूमिका निभाई है। भाजपा ने जीएसटी से संबंधित डायलाग फिल्म से हटाने की मांग की है।

 

भारतीय जनता पार्टी की तमिलनाडु प्रमुख तमिलिसाई सुंदरराजन ने एक तमिल मूवी ‘मेर्सल’ पर आरोप लगाया है कि इसमें केंद्र सरकार की स्कीम्स और हिंदू धर्म के बारे में गलत जानकारी दी गई है। सुंदरराजन ने कहा गुरुवार को रिलीज हुई विजय अभिनीत मूवी मेर्सल में जीएसटी पर ‘गलत जानकारी’ दी गई है। 

 

उन्होंने कहा, ‘मूवी में जीएसटी के बारे में गलत जानकारी दी गई है। सेलेब्स को लोगों के बीच गलत जानकारी देने से बचना चाहिए। अपने विचार रखना उनका अधिकार है, लेकिन हिंदू धर्म, डिजिटल ट्रांजेक्शन, नोटबंदी और जीएसटी के बारे में गलती जानकारी देने की हम लोग निंदा करते हैं।’ उन्होंने कहा कि ऐसी जानकारी लोगों को गुमराह करती हैं।

 

भाजपा राज्य प्रमुख ने सेलेब्स के शब्दों का आम लोगों पर पड़ने वाले असर के बारे में बताते हुए कहा, ‘जब सेलेब्स इस तरह की स्कीम के बारे में बात करते हैं और लोगों को गुमराह करते हैं तो यह लोगों के दिमाग को प्रभावित करते हैं।’ उन्होंने कहा कि विजय के फैन ऐसी गलत जानकारी का समर्थन ना करें। फिल्ममेकर्स को ऐसे डॉयलॉग मूवी से हटा देने चाहिए, जो केंद्र सरकार की स्कीमों को बारें में गलत जानकारी दे रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘वे(फिल्ममेकर) लोग जीएसटी और इसकी अर्थव्यवस्था के बारे में क्या जानते हैं। ऐसी गलत जानकारी फिल्म से हटाई जानी चाहिए।’


सबसे ज्यादा पढ़े गए


Recommended News

Related News