करीना के साथ ऑडिशन देने पहुंचे तैमूर, क्या इस फिल्म से करेंगे डेब्यू!

3/31/2018 7:03:22 PM

मुंबईः बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर इन दिनों जमकर अपने कमबैक की तैयारी कर रही हैं। जल्‍द ही फिल्‍म 'वीरे दी वेडिंग' में नजर आने वाली करीना इन दिनों कभी किसी फैशन शो तो कभी किसी विज्ञापन की शूटिंग में नजर आ रही हैं। लेकिन अपने करियर के साथ ही करीना ने अपने एक साल के बेटे के करियर की भी तैयारी कर ली है। यह हम नहीं कह रहे, बल्कि खुद करीना कपूर ने खुलासा किया है। करीना ने तो यह भी तय कर लिया है कि वह किसी फिल्‍म में अपने बेटे को लॉन्‍च करने वाली हैं। करीना ने तैमूर के लॉन्‍च के लिए करण जौहर को चुना है।

 

A post shared by Manav Manglani (@manav.manglani) on


वीडियो में करीना को अपनी कार से तैमूर के साथ उतरते हुए वैनिटी वैन की और बढ़ते हुए देखा जा सकता है। तैमूर को गोद में उठाए करीना कह रही हैं- 'मैं तैमूर को स्टूडेंट ऑफ द ईयर 5 के ऑडिशन के लेकर आई हूं। और वो आज स्टूडेंट ऑफ द ईयर 5 का ऑडिशन देगा।' चाहे करीना कपूर ने ये बात मजाकिया तौर पर कह दी है लेकिन अब तैमूर को स्टूडेंट ऑफ द ईयर फिल्म सीरीज में देखना फैन्स का सपना बन जाएगा।

जहां तक स्टूडेंट ऑफ द ईयर की बात है, तो ये करण जौहर की फिल्म है। इसी फिल्म से करण ने आलिया भट्ट, वरुण धवन और सिद्धार्थ मल्होत्रा को लॉन्च किया था। आज तीनों अपने करियर की बुलंदी पर हैं। इस समय स्टूडेंट ऑफ द ईयर-2 की तैयारियां चल रही हैं। फिल्म में लीड एक्टर के तौर पर टाइगर श्रॉफ का नाम सामने आ रहा है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari


Recommended News

Related News