जहां नन्हें तैमूर पहनते हैं गुची के इतने महंगे स्नीकर्स तो वहीं लग्जरी लाइफ जीती हैं बिग बी की पोती

11/16/2017 11:54:44 AM

मुंबई: बॉलीवुड में वैसे तो कई सेलिब्रिटीज किड्स हैं जो इन दिनों अपनी क्यूटनैस से काफी सुर्खियां बटौर रहें हैं। लेकिन हम आपको उन खास किड्स के बारे में बताएंगे जो बचपन से ही लग्जरी लाइफस्टाइल जी रहे है। ये किड्स कीमती आइटम्स, ब्रांडेड कपड़े, खिलौने, गैजेट, डॉल्स के साथ अभी से लाइफ एन्जॉय कर रहे हैं। सेलेब्स अपने बच्चों लग्जरी लाइफ मुहैया कराने के लिए काफी खर्चा भी करते हैं। 

PunjabKesari

तैमूर अली खान

हाल ही में आई सैफ अली खान ने अपने 11 महीने के बेटे तैमूर अली खान के लिए 1.30 करोड़ रुपए की एक जीप खरीदी है। सैफ ने बेटे को ये गिफ्ट उनके बर्थडे के पहले दिया है। बता दें कि तैमूर 22 दिसंबर को एक साल के हो जाएंगे। इतना ही नहीं तैमूर की मॉम करीना कपूर अभी से उन्हें फैशनेबल बना रही हैं। तैमूर गुची और रॉल्फ लॉरेन के बेबी स्नीकर्स पहन रहे हैं।करीना कपूर के बेटे तैमूर की अब तक जो फोटोज सामने आई हैं, उनमें वे गुची और रॉल्फ लॉरेन (पोलो स्पोर्ट्स) के बेबी स्नीकर्स पहने हुए दिखाई दिए हैं। एक रिपोर्ट में गुची के स्नीकर्स की कीमत 12 हजार रुपए से ज्यादा बताई गई है। वहीं, रॉल्फ लॉरेन के बेबी स्नीकर्स की कीमत 5 हजार रुपए से ज्यादा हैं। करीना के पास तैमूर के लिए कई अन्य ब्रांड्स का भी अच्छा-खासा कलेक्शन है।

PunjabKesari

आराध्या बच्चन

अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन की बेटी आराध्या बच्चन भी किसी सेलिब्रिटी से कम नहीं हैं। वैसे आपको बता देें कि आराध्या आज 5 साल की हो गईं हैं। उनके लिए बच्चन फैमिली के फैशन डिजाइनर अबू जानी और संदीप खोसला ड्रेसेस डिजाइन करते हैं। आराध्या विलो बॉम्बर की जैकेट और यूजीजी के बूट पहनती हैं। भारत में यूजीजी बूट की कीमत लगभग 12 हजार रुपए से शुरू होती है। उनकी ड्रेसेस का चयन मां ऐश्वर्या ही करती हैं। बता दें कि जब आराध्या का जन्म हुआ था (16 नवबंर, 2011) तो पापा अभिषेक ने उन्हें Audi A8 गिफ्ट की थी। उस समय उसकी कीमत डेढ़ करोड़ रुपए थी। खबरों की मानें तो 2013 में ऐश-अभिषेक ने आराध्या के लिए 54 करोड़ रुपए का एक घर दुबई में खरीदा था।


सबसे ज्यादा पढ़े गए


Recommended News

Related News