फिर झूले का मजा लेते नजर आए तैमूर, देखें क्यूट तस्वीरें

12/9/2017 10:09:01 AM

मुंबई: सैफ अली खान और करीना कपूर खान के बेटे तैमूर अली खान 20 दिंसबर को एक साल के होने वाले है। हाल में ही उन्हें एक पार्क में झूले लेते स्पॉट किया गया। 

PunjabKesari

मूर को झूला झूलना बहुत पसंद है। ये अक्सर अपने घर की बालकनी में झूला झूलते दिखाई देते हैं। हाल ही में तैमूर के लेटेस्ट फोटो सामने आए हैं जिसमें वो झूले का ही मजा ले रहे हैं। इनके पास ही इनकी ग्रैनी भी दिखाई दे रही हैं।

PunjabKesari
तैमूर के साथ उनकी नैनी भी मौजूद थीं।तैमूर जब से पैदा हुए हैं सभी के फेवरेट स्टार किड बन गए हैं। उनकी हर तस्वीर में क्यूटनेस का ओवरडोज देखने को मिलता है।

PunjabKesari

पार्क में खेलते तैमूर की मासूमियत और क्यूटनेस देखते ही बनती है। तस्वीरों में तैमूर ने ग्रे कलर की टी-शर्ट और मैरून पैंट पहनी है। बगल में उनकी नैनी खड़ी हैं जो कि उन्हें झूला झुला रही हैं।

PunjabKesari

तैमूर की हर तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल होती है। इतनी नन्हीं सी उम्र में तैमूर ने लाखों लोगों को अपना फैन बना लिया है। करीना कपूर खान और सैफ अली खान के छोटे नवाब तैमूर अली खान बॉलीवुड के पॉपुलर स्टार किड हैं। कपूर और पटौदी परिवार ही नहीं, बल्कि फैन्स के भी चहेते हैं तैमूर।


सबसे ज्यादा पढ़े गए


Recommended News

Related News