बेल पर बाहर आए स्वामी ओम ने इनके साथ खेली होली

3/15/2017 3:11:50 PM

मुंबई: कॉन्ट्रोवर्शियल शो 'बिग बॉस-10' के कंटेस्टेंट स्वामी ओम एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इस का कारण उनकी मुंहबोली बेटी प्रियंका जग्गा के साथ शो के बाद भी कंटीन्यू रिलेशन है। हाल ही में स्वामी ओम को कंटेस्टेंट प्रियंका के साथ स्पॉट किया गया। दरअसल प्रियंका ने खास होली पार्टी के लिए स्वामी ओम को इनवाइट किया था। स्वामी ओम इस इनविटेशन को एक्सेप्ट कर ना सिर्फ पार्टी में पहुंचे, बल्कि उन्होंने इस दौरान प्रियंका की फैमिली के साथ जमकर होली भी खेली। 

बता दें कि स्वामी ओम पर रेप अटैंप्ट का केस चल रहा है वो इन दिनों बेल पर बाहर हैं। स्वामी ओम ने प्रियंका की होली पार्टी में जमकर मस्ती की। इस दौरान स्वामी ओम ने उनकी फैमिली के साथ ठुमके भी लगाए। स्वामी ओम प्रियंका जग्गा को अपनी बेटी मानते हैं। 'बिग बॉस' में भी वो अक्सर प्रियंका को सपोर्ट करते नजर आते थे। फिर चाहे प्रियंका गलत ही क्यों ना हों। हालांकि प्रियंका ने शो में कहा था वो उन्हें पिता नहीं मानती हैं। लेकिन अब दोनों का साथ साथ होली मनाना, कहीं ना कहीं इनकी बॉन्डिंग दिखाती है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए


Recommended News

Related News