जब आरोपों से घ‍िरे र‍ित‍िक तो पत्नी सुजैन ने शेयर कर तस्वीर इस तरह किया सपोर्ट, कहा...

9/4/2017 11:31:41 AM

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रैस कंगना रणावत इन दिनों रितिक रोशन के साथ हुए विवाद के कारण काफी सुर्खियों में हैं। उन्होंने अपने इंटरव्यू में आरोपों के कारण रितिक के इमेज पर सवाल खड़ा कर दिए हैं। 

PunjabKesari

हाल ही में वहीं उनकी एक्स वाइफ सुजैन खान ट्वीट के जरिए रितिक को सपोर्ट करती नजर आईं। सुजैन ने ट्वीट के जरिए बताया कि वो रितिक पर विश्वास करती हैं और आगे भी करती रहेंगी। उन्होंने रितिक के साथ अपनी तस्वीर शेयर करते हुए लिखा- किसी भी आरोप और साजिश में इतनी शक्ति नहीं है कि वो एक अच्छी आत्मा पर विजय पा सके। साल 2014 में रितिक और सुजैन भले ही अलग हो गए हो लेकिन उसके बाद भी दोनों कई जगह साथ नजर आते रहते हैं और यह ट्वीट यह साबित करता है कि दोनों के बीच कोई मनमुटाव नहीं है।

PunjabKesari

बता दें कि बीते दिनों दोनों अपने बच्चों के साथ हॉलीडे पर जाते हैं। दोनों बच्चों के बर्थडे भी साथ सैलिब्रेट करते नजर आए। दोनों को कभी एक-दूसरे के बारे में बुरा बोलते हुए नहीं सुना गया। कंगना से जुड़े विवाद के मामले में शुरू से ही सुजैन रितिक का साथ दे रही हैं। अब एक बार फिर वे बिना कंगना और इस मामले का जिक्र किए रितिक के साथ खड़ी हुई हैं। 
PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए


Recommended News

Related News