सुशांत सिंह राजपूत ने ठुकराई फेयरनेस क्रीम की ऐड, 15 करोड़ का था ऑफर

1/12/2018 11:22:52 PM

मुंबईः चेहरे का रंग निखारने वाली क्रीम्स को प्रमोट करने के लिए पिछले साल अभय देओल ने बॉलीवुड सेलिब्रिटीज पर जमकर तंज कसे थे, जिसके बाद इस तरह के ऐड करने वालों पर बहस छिड़ी थी। अब सुशांत सिंह राजपूत अभय देओल की इस मुहिम को आगे बढ़ाते हुए नजर आ रहे हैं। 

 

बॉलीवुड में अच्छी खासी पहचान बना चुके सुशांत सिंह राजपूत को हाल में ही एक पॉपुलर फेयरनेस क्रीम के विज्ञापन के लिए अप्रोच किया गया लेकिन उन्होंने इसे करने से इंकार कर लिया क्योंकि वो ऐसा करने में और ऐसी क्रीम मे विश्वास नहीं करते हैं।

 

सूत्रों के अनुसार "सुशांत सिंह राजपूत ने हाल में एक काफी बड़े ब्रांड के फेयरनेस क्रीम के विज्ञापन के लिए अप्रोच किया गया था। लेकिन सुशांत सिंह राजपूत ने साफ-साफ इसे करने से इंकार कर दिया क्योंकि वो खुद भी फेयरनेस क्रीम जैसी चीजों में विश्वास नहीं करते हैं।"

 

बतौर चीजों को प्रमोट करते समय भी बतौर पब्लिक फिगर कुछ जिम्मेदारियां होती हैं जो निभानी चाहिए। कई लोग हैं जो उन्हें फॉलो करते हैं और उनकी प्रशंसा करते हैं इसलिए सही मैसेज लोगों तक पहुंचना जरुरी है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए


Recommended News

Related News