सुशांत-कृति स्पॉट हुए डिनर डेट पर!

7/5/2017 5:14:35 PM

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत हाल ही में कृति सेनन के साथ डिनर डेट पर स्पॉट हुए। दरअसल, ये लोग कल रात मुंबई के एक पॉपुलर रेस्टोरेंट में डिनर डेट पर गए थे। इस मौके पर इनके साथ कृति की यंगर सिस्टर नुपूर सेनन भी मौजूद थीं।  सुशांत और कृति अक्सर साथ देखे जाते हैं। कहा जाता है कि ये दोनों रिलेशनशिप में हैं, लेकिन इन्होंने कभी इस पर हामी नहीं भरी है।

सुशांत फिलहाल जैकलीन फर्नांडीज के साथ अपकमिंग फिल्म 'चंदा मामा दूर के' की शूटिंग में बिजी चल रहे हैं। वहीं, कृति राजकुमार राव के साथ रोमांटिक कॉमेडी फिल्म 'बरेली की बर्फी' की शूटिंग में बिजी हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए


Recommended News

Related News