यू-ट्यूब पर ''सुपर सिंह'' के ट्रेलर का धमाल जारी, इतने लाख बार देखा (वीडियो)

6/6/2017 2:50:38 PM

जालंधर : सुपरस्टार दलजीत दोसांझ की आने वाली फिल्म 'सुपर सिंह ' काफी चर्चा में है। फिल्म ‘सुपर सिंह’ का ट्रेलर यू-ट्यूब पर धमाल मचा रहा है। इस फिल्म का ट्रेलर 9 मई को यू-ट्यूब पर रिलीज़ हुआ था। फिल्म के ट्रेलर को दर्शको का बहुत प्यार मिल रहा है।  

फिल्म के ट्रेलर के मुताबिक इसको 50 लाख से भी ज्यादा यू-ट्यूब पर देखा जा चूका है। बता दें कि अब तक सुपर सिंह के जितने भी गाने रिलीज़ हुए हैं, उन सभी को दर्शको ने बहुत पसंद किया गया है। 
 

फिल्म ''उड़ता पंजाब'' के बाद एकता कपूर के साथ यह दलजीत की दूसरी फिल्म है।  यह फिल्म एकता कपूर ने प्रोड्यूस की है। फिल्म 'सुपर सिंह' में दलजीत दोसांझ के साथ सोनम बाजवा दिखाई देंगी। यह फिल्म अब तक की सभी पंजाबी फिल्मों से बिल्कुल अलग किस्म की है। यह अनुराग सिंह की तरफ से डायरैक्ट की गई है, जोकी 16 जून को रिलीज़ हो रही हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए


Recommended News

Related News