बॉलीवुड की इस हीरोइन से शादी करना चाहते थे शादीशुदा सुनील शेट्टी, नाम जानकर होगी हैरानी

2/13/2018 5:49:25 PM

मुंबई: एक्टर सुनील शेट्टी ने अब फिल्मी दुनिया से दूरी बना ली है और फिल्मों में कम ही दिखाई देते हैं। सुनील शेट्टी बॉलीवुड में लगभग 110 फिल्में कर चुके हैं है। उन्होंने साल 1992 में फिल्म ‘बलवान’ से बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत की थी। सुनील शेट्टी दर्शकों की हमेशा से फेवरेट एक्टर रहे हैं। आज हम आपको उनके बारे में एक ऐसी बात बता रहे हैं, जो बहुत कम लोग ही जानते हैं। कुछ समय पहले एेसी खबरेें थी कि सुनील शेट्टी और सोनाली बेंद्रे एक-दूसरे से बहुत प्यार करते थे।

PunjabKesari

 

सबसे दिलचस्प बात तो यह है कि सुनील शेट्टी की शादी होने के बाद भी उनको सोनाली बेंद्रे से प्यार हो गया था। दरअसल, सुनील शेट्टी और सोनाली बेंद्रे ने टक्कर, सपूत, कहर और भाई जैसे काफी हिट फिल्मों में साथ काम किया है इन फिल्मों में उनकी जोड़ी को लोगों ने काफी पसंद किया था और 90 के दशक में यह जोड़ी काफी मशहूर मानी जाती थी। एक साथ फिल्मों में काम करने की वजह से सुनील शेट्टी और सोनाली बेंद्रे ने साथ में काफी वक्त बिताया और इस दौरान सुनील शेट्टी को सोनाली से प्यार हो गया।

PunjabKesari


जब ‘भाई’ की शूटिंग चल रही थी तब यह दोनों एक दूसरे के साथ बहुत समय बिताते थे और इसी दौरान उनका प्यार परवान चढ़ा सोनाली बेंद्रे भी मन ही मन में सुनील शेट्टी से प्यार करनेे लगी थी। लेकिन सुनील शेट्टी सोनाली बेंद्रेे से कभी भी प्यार का इजहार नहीं कर पाए, क्योंकि उनकी शादी पहले से हो चुकी थी और वह अपनी पत्नी को धोखा नहीं देना चाहते थे।

PunjabKesari

आपको बता दें सुनील शेट्टी की शादी 1991 में हो गई थी और उनकी पत्नी का नाम माना शेट्टी है। सुनील शेट्टी की पत्नी फिल्मी दुनिया से ये ज्यादातर दूर ही रहती है।

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए


Recommended News

Related News