एक्टर सुनील शेट्टी के पिता वीरप्पा शेट्टी का निधन

3/1/2017 10:20:24 AM

नई दिल्ली: खबरों से पता चला है कि कल रात सुनील शेट्टी के पिता वीरप्पा शेट्टी का निधन हो गया है। सूत्रों के मुताबिक 93 साल के वीरप्पा शेट्टी का मंगलवार देर रात 1.30 बजे करीब इलाज के दौरान निधन हो गया। बुधवार को वीरप्पा शेट्टी के शव को घर लाया जाएगा उसके बाद ही बाकी की रस्में की जाएंगी।

आपको बता दें कि सुनील शेट्टी के पिता का ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में इलाज चल रहा था। सुनील शेट्टी बॉलीवुड के जाने माने अभिनेता है और इन दिनों अपने बच्चों का करियर सेट करने में व्यस्त है। 

बुधवार को वीरप्पा शेट्टी के शव को घर लाया जाएगा। सूत्रों से पता चला है कि दाह संस्कार गुरुवार को होगा। पूरे शेट्टी परिवार के लिए यह एक गहरे शोक का समय है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए


Recommended News

Related News