बेटे आर्यन के बाद अब बेटी सुहाना का भी VIDEO हुआ लीक, दोस्त के साथ कर रही हैं एेसी हरकत

1/8/2018 2:49:16 PM

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान की इन दिनों एक वीडियो खूब वायरल हो रही हैं। दरअसल, ये वीडियो सुहाना के लंदन के स्कूल की क्लासरूम का है, जिसमें वे फ्रेंड के साथ नजर आ रही हैं। वीडियो में वो पहले अपने बालों को नजाकत के साथ झटकती हैं और फिर हंसती हुईं दिख रही हैं। हालांकि ये वीडियो कितना पुराना है इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है। वैसे ये कोई पहला मौका नहीं जब ऐसा कोई वीडियो वायरल हुआ हो। 

PunjabKesari

बता दें कि बेटी सुहाना से पहले शाहरुख के बेटे आर्यन का भी एक वीडियो वायरल हो चुका है। लगभग 2 साल पहले वायरल हो चुके उस वीडियो में आर्यन एक क्लासरूम में नजर आते हैं। इस वीडियो में वो अपने दोस्तों के साथ गाना गाते नजर आ रहे थे। पता हो कि सुहाना इन दिनों लंदन यूनिवर्सिटी में पढ़ाई कर रही हैं। वे अक्सर छुट्टियों में इंडिया आती रहती हैं।

PunjabKesari

सुहाना, सोशल मीडिया पर बेहद एक्टिव रहती हैं। वे अक्सर अपनी फोटोज इंस्टाग्राम पर शेयर करती रहती हैं। कुछ दिनों पहले जब क्रिसमस और न्यू ईयर सेलिब्रेशन में बॉलीवुड स्टार जहां देश से बाहर छुट्टियां मना रहे थे। वहीं सुहाना दिल्ली में किसी रिलेटिव की शादी अटेंड करती नजर आईं थीं। शादी के फंक्शन में सुहाना का देसी अवतार उनके फैंस को काफी पसंद आया था।

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए


Recommended News

Related News