बेटी के साथ श्रीदेवी की आखिरी सेल्फी, याद आएंगे सबको वो ''लम्हें''

2/25/2018 8:42:55 AM

नेशनल डेस्कः बॉलीवुड की प्रख्यात अदाकारा श्रीदेवी का शनिवार रात दुबई में दिल का दौरा पडऩे से निधन हो गया। उनके परिवारिक सदस्य अभिनेता संजय कपूर ने इसकी पुष्टि की है। श्रीदेवी 54 वर्ष की थीं। अभिनेता संजय कपूर ने कहा, हां, यह सच है कि श्रीदेवी अब नहीं रहीं। मैं अभी-अभी यहां पहुंचा हूं। मैं दुबई में था और विमान से वापस दुबई जा रहा हूं। तकरीबन 11:00-11:30 बजे यह घटना घटी। श्रीदेवी, पति बोनी कपूर और छोटी बेटी खुशी के साथ एक पारिवारिक शादी में शिरकत करने के लिए दुबई आई थीं। उनके परिवार में पति बोनी कपूर के अलावा दो बेटियां जाहन्वी और खुशी हैं।
PunjabKesari
खुशी उनके साथ शादी में मौजूद रहीं जबिक बड़ी बेटी जाहन्वी अपनी पहली फिल्म धड़क की शूटिंग को लेकर मुंबई में ही थीं। श्रीदेवी ने कार्यक्रम की कुछ तस्वीरें भी अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की थीं। उन्होंने अपनी बेटी खुशी के साथ आखिरी सेल्फी ली। शादी में उनके परिवार के साथ बिताएं वो लम्हें अब सबके लिए एक यादगार बन कर रह गए हैं। 13 अगस्त 1965 को तमिलनाडु के शिवकासी में पैदा हुईं श्रीदेवी ने बचपन से ही एक्टिंग शुरू कर दी थी। चार साल की उम्र में 1967 में उन्होंने तमिल फिल्म मुरुगा में बतौर चाइल्ड एक्टर अपना अभिनय दिखाया।

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए


Recommended News

Related News