ये एक्ट्रैस बन गई थीं 13 साल की उम्र में ही ''मां'', जानें कब और कैसे हुआ था ये सब

3/27/2017 10:50:47 AM

नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्ट्रैस श्रीदेवी एक ऐसी हीरोइन हैं जिन्हें एक लेडी अमिताभ बच्चन की उपाधि दी जाती थी। श्रीदेवी ने अपने करियर की शुरुआत 4 साल की उम्र से कर दी थी। तब से अब तक उन्होंने कई सुपरहिट मूवी दी हैं। अब तो वो अपनी बेटी को भी सुपरस्टार बनाने की तैयारी में जुट गई हैं। आज हम आपको श्रीदेवी की एक ऐसी फिल्‍म के बारे में बताने जा रहे हैं। जिसके चर्चे लोग आज तक करते हैं। 

बता दें कि एक फिल्म में श्रीदेवी ने 13 साल की उम्र में रजनीकांत की मां का किरदार निभाया था। ये एक तमिल फिल्म थी जिसका नाम 'मूंदरू मुदिचू' था। उस समय रजनीकांत सुपरस्टार हुआ करते थे। लेकिन जब फिल्म रिलीज हुई तो रजनीकांत से ज्यादा श्रीदेवी के काम की तारीफ हुई। इतना ही नहीं इसके बाद आई फिल्म 'धर्मयुद्ध' में श्रीदेवी ने रजनीकांत की प्रेमिका का किरदार निभाया था। शादी के 15 साल बाद श्रीदेव ने गौरी शिंदे की फिल्म 'इंगलिश विंगलिश' से बड़े पर्दे पर धमाकेदार वापसी की थी। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए


Recommended News

Related News