सुनहरी लाल साड़ी में लिपटकर जाएंगी श्रीदेवी, अंतिम यात्रा के लिए गाड़ी को सजाया सफेद फूलों से

2/28/2018 3:30:53 PM

मुंबई:  बॉलीवुड एक्ट्रैस श्रीदेवी का दोपहर करीब 3.30 बजे विले पार्ले के पवन हंस श्मशान गृह में अंतिम संस्कार किया जाएगा। अभी एक्ट्रेस का पार्थ‍िव शरीर अंतिम दर्शन के लिए सेलिब्रेशन क्लब में रखा गया है। जहां फैंस और सेलेब्स उनके अंतिम दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं।

PunjabKesari

एक फैन उनके दर्शन के बाद बताया कि वो उनके अंतिम दर्शन करके आई हैं। श्रीदेवी को सुनहरी लाल रंग की साड़ी पहनाई गई है और उन्‍हें देखकर ऐसा लग रहा है कि वो बहुत शांति में हैं।

PunjabKesari

बता दें कि सेलिब्रेशन क्लब के बाहर फैंस की भारी भीड़ मौजूद है। क्‍लब को सफेद फूलों से सजाया गया है क्‍योंकि खबरों की मानें तो श्रीदेवी चाहती थीं कि उनकी अंतिम विदाई सफेद फूलों के साथ हो।  उनके अंतिम यात्रा ट्रक को भी सफेद फूलों से सजाया हुआ है। 

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए


Recommended News

Related News