बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद को मिला पंजाब रतन अवार्ड, मोगा वासियों ने एेसे दी बधाई

12/18/2017 5:19:33 PM

मुंबई: बॉलीवुड के स्टार सोनू सूद को हाल ही में पंजाब सरकार की और से पंजाब के गवर्नर बोदनार ने उनकी क़ाबलियत पर उन्हें पंजाब रतन अवार्ड से सन्मानित किया है। जिसके बाद वह मोगा पहुंचे हैं। जहां पर उनके घर वधाई देने वालो का ताँता लगा हुआ है। वैसे बेशक पंजाब के बहुत से स्टार फिल्म इंडस्ट्री में अपना नाम कमा चुके है लेकिन धरमिंदर के बाद वेह दुसरे पंजाब के बॉलीवुड स्टार है जिन्हें पंजाब सरकार की और से पंजाब रतन से नवाजा गया हैं।  

वही सोनू सूद ने पत्रकारों से बात चीत करते हुए बताया की उनके लिए यह सबसे बड़ा सोभ्ग्य है की पंजाब सरकार की और मनाए जाने वाले विजय दिवस पर उनको यह अवार्ड मिला है। अपनी आने वाली हिंदी फिल्मो के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि उनकी आने वाली हिंदी फिल्म पालटून की लदाख में शूटिंग चल रही थी वह वह से सीधे यहा पर पहुंचे है और उसमे वेह एक मेजर का रोल अदा कर रहे है। सोनू ने अलग अलग भाषायो में करीब 85 फिल्मो में काम किया है। 

सोनू ने बताया की वह 2019 के लोक सभा चुनावो में अगर किसी पार्टी की और से उन्हें टिकट मिला तो वेह चुनाव लड़ सकते है। उन्होंने कहा की 2017 के विधान सभा चुनावो के लिए उन्हें केप्टन अमरिंदर सिंह ने बुलाया भी था और वेह उनसे मिले भी थे लेकिन अपने काम में व्यस्त होने के कारन वह चुनाव नही लड़ सके। उन्होंने कहा की वह मोगा की जनता की सेवा करना चाहते है क्योंकि वह आज जिस मुकाम पर है उसमे मोगा वासियों का बहुत योगदान है उन्होंने कहा की उनकी बहन मालविका मोगा में डांस स्कुल चला रही है जहा पर बहुत से बच्चे अपना टेलंट बना रहे है और उनकी इच्छा है की वेह मोगा के लिए कुछ जरुर करे सोनू की नई आने वाली फिल्मों में करुक्षेत्र भी पूरी होने वाली है जिसमे वेह अर्जुन की भूमिका निभा रहे है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए


Recommended News

Related News