राजधानी पहुंची वीरे दी वेडिंग की स्टारकास्ट, पहले शेड्यूल की शूटिंग जल्द होगी शुरू

9/1/2017 7:09:22 PM

मुंबईः अनिल कपूर अपनी बेटियों सोनम और रिया के साथ बहुत अच्छा बॉन्ड शेयर करते हैं। एक्टर अपनी बेटियों के प्रति हमेशा प्रोटेक्टिव रहते हैं खासतौर से जब बात उनके काम होती है तो पापा का सपोर्ट उनके साथ रहता है। दोनों कपूर बहनें वीरे दी वेडिंग के जरिए अपनी एक नई यात्रा शुरू करने वाली हैं। 1 सितंबर से दिल्ली में उन्होंने शूटिंग शुरू कर दी है। इस मौके पर उन्हें शुभकामनाएं देने के लिए अनिल ने अपने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर की है। यह तस्वीर काफी अडोरेबल है। उन्होंने इसे कैप्शन देते हुए लिखा है- मेरी दोनों सुपर वुमेन आज से अपने नए मिशन पर चली गई हैं। सोनम कपूर, रिया कपूर कैमरे को रोल ऑन होने दीजिए।

दिल्ली रवाना होने से पहले वीरे दी वेडिंग के लिए अपनी खुशी को ट्विटर पर शेयर करते हुए सोनम ने लिखा- आज दिल्ली रवाना हो रही हूं। वीरे दी वेडिंग को शुरू करने के लिए काफी एक्साइटिड हूं। क्रिएटिव तौर पर यह साल मेरे लिए काफी शानदार रहा है। पैडमैन के बाद दत्त बायोपिक और अब इसका अंत वीरे दी वेडिंग के साथ हो रहा है। आप सभी को यह फिल्म दिखाने का इंतजार नहीं कर सकती। अगला साल बहुत ज्यादा एक्साइटिंग होने वाला है क्योंकि यह सभी फिल्में रिलीज होंगी और मैं नए प्रोजेक्ट का हिस्सा बनूंगी। शशांक घोष वीरे दी वेडिंग को डायरेक्ट करेंगे जबकि रिया और एकता कपूर इसे मिलकर प्रोड्यूस कर रही हैं। इस फिल्म में करीना कपूर खान, स्वरा भास्कर और शिखा तल्सानिया मुख्य भूमिका में नजर आएंगी।


अनिल कपूर की दोनों बेटियां एक बार फिर एक नई फिल्‍म में साथ काम करने वाली हैं और इस बात को लेकर पापा काफी एक्‍साइटेड हैं। रिया कपूर द्वारा बनायी जा रही फिल्‍म 'वीरे दी वेडिंग' करीना कपूर की कमबैक फिल्‍म तो ही है, साथ ही इस फिल्‍म में सोनम कपूर भी नजर आने वाली हैं। ऐसे में मुंबई से दिल्‍ली के लिए रवाना हो चुकी अपनी दोनों बेटियों को शुभकामनाएं देते हुए पापा अनिल ने एक इमोश्‍नल ट्वीट किया है। अनिल कपूर ने शुक्रवार को एक पुराना फोटो ट्वीट किया है, जिसमें वह अपनी दोनों बेटियों के साथ नजर आ रहे हैं। इस फिल्‍म की शूटिंग के लिए करीना कपूर अपने बेटे तैमूर के साथ गुरुवार को सुबह दिल्‍ली के लिए रवाना हुईं तो वहीं दूसरी तरफ सोनम भी रात में दिल्‍ली पहुंच चुकी हैं।


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए


Recommended News

Related News