सोनम की रिसेप्शन पार्टी में एक ही छत के नीचे हुआ, इन स्टार्स का 'एक्स' लवर्स से आमना सामना
5/10/2018 3:14:42 PM
मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर और आनंद अहूजा की रिसेप्शन पार्टी में कई बॉलीवुड स्टार्स ने शिरकत की। इस दौरान कुछ एेसे कई स्टार्स थे जिनका उनके एक्स पार्टनर्स के साथ आमना-सामना हुआ।
सलमान खान-ऐश्वर्या राय बच्चन
सलमान खान और ऐश्वर्या राय बच्चन भी पार्टी में मौजूद रहे। बताया जा रहा है कि सोनम की रिसेप्शन पार्टी में ऐश्वर्या को अवॉइड करने के लिए सलमान पार्टी में लेट गए थे ताकि ऐश्वर्या से सामना ना हो सके। खबरों के मुताबिक जब सलमान पार्टी में पहुंचे तब भी ऐश्वर्या वहां मौजूद थीं।
अभिषेक बच्चन-करिश्मा कपूर
पत्नी ऐश्वर्या की तरह ही अभिषेक बच्चन के लिए उस वक्त माहौल असहज हो गया होगा जब उनका सामना एक नहीं बल्कि दो-दो एक्स गर्लफ्रेंड्स से हुआ। सोनम कपूर और आनंद आहूजा की रिसेप्शन पार्टी में रानी मुखर्जी और करिश्ना कपूर दोनों पहुंची थीं।
कैटरीना कैफ-रणबीर सिंह
सोनम की रिसेप्शन में एक्स फ्लेम्स रणबीर और कटरीना भी पहुंचे। दोनों को देख ऐसा लगा कि वे अब मूव ऑन कर चुके हैं। रणबीर जहां आलिया के साथ दिखे, वहीं कैटरीना ने सबके सामने सलमान को गले लगाकर यह इशारा दे दिया कि वह अपने पिछले ब्रेकअब से उबर चुकी हैं।
सिद्धार्थ मल्होत्रा-आलिया भट्ट
रणबीर कपूर से पहले आलिया भट्ट का नाम सिद्धार्थ मल्होत्रा से जुड़ा था। दोनों की डेटिंग की खबरें भी सुर्खियां बनी थीं। वहीं, अब सिद्धार्थ मल्होत्रा जैकलीन फर्नांडीज को डेट कर रहे हैं।
शाहिद कपूर-करीना कपूर
सोनम कपूर की वेडिंग रिसेप्शन में शाहिद कपूर अपनी पत्नी मीरा कपूर के साथ पहुंचे। वहीं, करीना कपूर पति सैफ अली खान के साथ नजर आईं। पार्टी के जो वीडियोज सामने आए, उसमें करीना कपूर को नशे की हालत में देखा गया।
शिल्पा शेट्टी-अक्षय कुमार
शिल्पा शेट्टी और अक्षय कुमार को भी कभी लव बर्ड्स के तौर पर देखा जाता था। दोनों की जोड़ी को लोग काफी पसंद करते थे, लेकिन अब दोनों अपनी शादीशुदा जिंदगी में बिजी हैं।