सोनम के फूट वियर आते हैं जितने में, उतने में आप खरीद सकते हैं अपने सपनों का घर

4/19/2018 5:03:33 PM

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रैस सोनम कपूर हाल ही में दुबई में एक फैशन ब्रांड के इवेंट में पहुंची। इस दौरान सोनम ने व्हाइट ड्रैस पहने हुए नजर आईं जिसमें वह काफी सुंदर लग रही थीं। ड्रैस के साथ उन्होंने Delpozo ब्रांड के हाई हील शूज पहने थे। जिनकी कीमत 13 लाख रूपए बताई जा रही है। 

PunjabKesari

वैसे सोनम के शूज की जितनी कीमत थी उस कीमत में आम आदमी घर खरीद सकता है। वैसे सोनम के लिए इन जूतों की कीमत कोई बड़ी बात नहीं है। क्योंकि वह  खुद दिल्ली के एक बड़े बिजनेसमैन आनंद आहूजा से शादी करने जा रही हैं। आनंद फैशन ब्रांड Bhane के मालिक हैं। Bhane  सोनम के फेवरेट फैशन ब्रांड्स में से एक है। कई मौके पर वे इसके डिजाइन्स कैरी करती हैं।

PunjabKesari

उन्होंने दुबई इवेंट की अपनी स्टाइलिश फोटो इंस्टाग्राम पर शेयर की जिसको लोग काफी पसंद कर रहे हैं। लोग उनकी क्लासिक और स्टाइलिश लुक को काफी पसंद कर रहे हैँ।

PunjabKesari

इन दिनों सोनम और उनके बॉयफ्रैंड आनंद अहूजा की शादी की चर्चाएं काफी सुर्खियों में हैं। लोग दोनों की शादी का बेस्ब्री से इंतजार कर रहे हैं।बताया जा रहा है कि सोनम अपने बॉयफ्रैंड आनंद के साथ 6 और 7 मई को मुंबई में शादी रचाने जा रही हैं।वहीं खबर ये भी सामने आई हैं कि शादी के बाद सोनम और आनंद लंदन चले जाएंगे।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari


Recommended News

Related News