हनीमून के लिए रवाना हुई सोनम कपूर, इस शहर में करेंगी एन्जॉय

5/23/2018 11:33:53 AM

मुबंई: बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर शादी के बाद बिजी होने के कारण हनीमून पर नहीं जा सकी थी। लेकिन हाल ही में वह हनीमून के लिए रवाना हो गई है। उन्होंने इंस्टाग्राम स्टेटस पर एक वीडियो पोस्ट कर इसकी जानकारी दी। उन्होंने इस वीडियो में फ्रेंड्स और रिलेटिव्स की तरफ से शादी में आए ब्रांडेड वेडिंग गिफ्ट के लिए थैंक्यू भी कहा। साथ ही सोनम ने बताया कि वे ग्रीस में हॉलिडे एन्जॉय करेंगी। सोनम-आनंद ने 8 मई को पंजाबी रीति-रिवाज से शादी की थी। 

 

PunjabKesari

 

बता दें कि शादी के जस्ट बाद सोनम कान्स फिल्म फेस्टिवल अटेंड करने चली गई थीं। यहां उन्होंने 14-05 को रेड कार्पेट पर वॉक किया था। कान्स से लौटने के बाद वे सोनम अपकमिंग फिल्म 'वीरे दी वेडिंग' के प्रमोशन में बिजी थीं। इसी वजह से अब करीब 15 दिन बाद वे हनीमून के लिए रवाना हुई हैं। 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari


Recommended News

Related News