Video: आखिर, क्यों सोनम कपूर ने मांगी सोनाक्षी सिन्हा से माफ़ी?

2018-02-13T17:55:06.847

मुंबईः बॉलीवुड एक्ट्रैस सोनाक्षी सिन्हा और डिजाइनर मनीष मल्होत्रा हाल ही में नेहा धूपिया के शो 'Vogue BFFs' पर पहुंचीं। इस दौरान नेहा ने मनीष और सोनाक्षी से कई सवाल-जवाब किए। लेकिन इसी बीच सोनाक्षी ने एक ऐसी बात बोल दी कि सोनम कपूर को सोशल मीडिया पर माफी मांगनी पड़ी।

 

दरअसल नेहा धूपिया ने सोनाक्षी से सवाल पूछा कि क्या उन्हें बॉलीवुड में कभी किसी ने एटिट्यूड दिखाया है। तो उन्होंने कहा कि सोनम कपूर ने उन्हें एक बार काफी एटिट्यूड व टशन दिखाया था और उन्हें लगता है कि यह बेवजह था। सोनाक्षी की इस बात का जवाब सोनम ने ट्विटर पर माफी मांगते हुए दिया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari


Recommended News