''सर्कस'' में सुनील शेट्टी की बेटी बनेंगी सोनाक्षी सिन्हा

6/15/2017 10:16:33 PM

मुंबईः बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा जल्द ही अपनी आने वाली फिल्म 'सर्कस' की शूटिंग शुरू करने वाली हैं। पहले इस फिल्म के लिए परिणीति चोपड़ा और कंगना रनाउत का नाम सामने आ रहा था लेकिन आखिर में बात सोनाक्षी के नाम पर ही पक्की हुई। इस फिल्म मे सोनाक्षी सिन्हा की भूमिका में सुनील शेट्टी नजर आने वाले है। 


बता दें ये फिल्म एक म्यूजिकल ड्रामा बेस्ड है फिल्म में सोनाक्षी सिन्हा का किरदार ट्रंपीज आर्टिस्ट और सुनील शेट्टी का किरदार रिटायर्ड सर्कस आर्टिस्ट का होगा। अभी तक मिली जानकारी के अनुसार पता चला है कि इस फिल्म की कहानी बाप बेटी के रिश्ते पर आधारित है जो अपनी बेटी के सपने पूरा करने के लिए अपनी जी जान लगा देता है। इस फिल्म को बॉस्को मार्टिस डायरेक्ट कर रहे हैं। 

ये डायरेक्टर के तौर पर उनकी पहली फिल्म है। फिल्म की शूटिंग अगले महीने अमेरिका में शुरू की जाएगी। काफी समय से सोनाक्षी सिन्हा कि फिल्में बॉक्स ऑफिस पर फीकी साबित हो रही है ऐसे में सोनाक्षी और उनके परिवार को इस फिल्म से काफी उम्मीदें हैं। 

हाल ही में सोनाक्षी सिन्हा पत्रकार के तौर पर फिल्म 'नूर' में नजर आयी थी। इसके अलावा जल्द ही सोनाक्षी, डेब्यूटेंट डायरेक्टर अभय चोपड़ा की फिल्म 'इत्तेफाक' में भी दिखाई देंगी जिसमें उनके अपोजिट सिद्धार्थ मल्होत्रा काम करेंगे। बता दें ये फिल्म 1969 राजेश खन्ना की स्टार्र थ्रिलर 'इत्तेफाक' का रीमेक है। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए


Recommended News

Related News