करीना के बर्थडे पार्टी में पहुंची सोहा अली खान, बेबी बंप फ्लॉन्ट लगी बेहद क्यूट
9/22/2017 2:12:09 PM
मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रैस करीना कपूर खान ने 21 सिंतबर को अपना 37वां बर्थडे सैलिब्रेट किया। उन्होंने अपने घर पर पार्टी रखी थी जहां उनके कई फ्रैंड्स भी पहुंचे। बर्थडे गर्ल करीना ने व्हाइट कलर की शर्ट पहनी हुई जिसमें वह काफी स्टाइलिश नजर आईं।
इस पार्टी में सैफ की बहन सोहा अली खान भी पहुंची। हम सब जानते हैं कि सोहा अली ख़ान मां बनने वाली हैं। अपनी भाभी करीना कपूर ख़ान के बर्थडे को ख़ास बनाने के लिए सोहा भी अपने पति कुणाल खेमू के साथ पहुंची थीं।
खबरों की मानें तो पार्टी में करिश्मा कपूर अपने बॉयफ्रैंड संदीप तोशनीवाल के साथ आईं। करिश्मा ने इस दौरान ब्लैक ड्रैस पहनी हुई थी जिसमें वह काफी हॉट लुक में नजर आ रही है।
इस पार्टी में करीना की बैस्ट फ्रैंड अमृता अरोड़ा भी पहुंची। दोनों ने एक साथ कैमरे के सामने पोज देते नजर आईं।