एेसे दिखते है बॉलीवुड स्टार्स के Non-popular Siblings, देखें तस्वीरें

3/24/2017 12:27:43 PM

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रैस कंगना रनोट कल 30 साल की हो गई है। कंगना की एक बड़ी बहन है जिनका नाम रंगोली है। रंगोली ही हैं जो कंगना का सारा प्रोफेशनल वर्क और प्रोजेक्ट्स हेंडल करती हैं। 

1. शाहरुख खान की बड़ी बहन शहनाज लालारुख हैं। शहनाज ने शाहरुख का अच्छे और बुरे वक्त में पूरा साथ दिया है। 

2. अनुष्का के भाई कर्णेश यूं तो लो प्रोफाइल रहते हैं लेकिन वो फिल्मों में भी एक्टिव हैं। अनुष्का और कर्णेश ने साथ मिलकर फिल्म कंपनी 'क्लीन स्लेट’ बनाई।  जिसकी पहली फिल्म 'एनएच 10’ थी। 

3. आलिया भट्ट की बहन शाहीन फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी हुई हैं। वो बतौर असिस्टेंट डायरैक्टर फिल्मों में काम कर चुकी हैं, लेकिन इसके बाद भी उन्हें कम लोग पहचानते हैं। 

4. अक्षय कुमार की बहन अलका की शादी बिल्डर सुरेंद्र भाटिया से हुई है। सुरेंद्र और अलका दोनों की ये दूसरी शादी है। 

5. आदित्य राय ऐश्वर्या राय बच्चन के बड़े भाई हैं। वे मर्चेंट नेवी में इंजीनियर हैं। साल 2009 में उन्होंने मिस इंडिया पेजेंट में फर्स्ट रनरअप रहीं श्रीमा राय से शादी की थी।

6. प्रियंका चोपड़ा की कजिन सिस्टर्स परिणीति और मनारा बॉलीवुड में एंट्री कर चुकी हैं, लेकिन उनके छोटे भाई सिद्धार्थ चोपड़ा फिल्मों से हटकर हॉस्पिटल इंडस्ट्री में करियर बना रहे हैं।

7. ऋतिक अपनी बहन सुनैना से बहुत प्यार करते हैं। सुनैना अपने पति से अलग हो चुकी हैं।

8. सोनाक्षी के दो जुड़वां भाई हैं, जिनके नाम लव और कुश हैं। 

9. बिपाशा बसु फिल्म और उससे जुड़े काम के सिलसिले में जब भी बिजी होती हैं, तब उनकी बहन बिजॉयता और बिदिशा उन्हें कंपनी देती हैं। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए


Recommended News

Related News