श्रद्धा कपूर EX ब्वॉयफ्रैंड आदित्य रॉय कपूर के साथ दिखीं पार्टी में

9/29/2017 11:19:31 AM

मुंबई : बॉलीवुड एक्टर श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) और उनके एक्स ब्वॉयफ्रैंड आदित्य रॉय कपूर (Aditya roy kapoor) को लेकर खबरें सामने आ रही हैं। दोनों पहली बार 2013 में आशिकी-2 के सेट पर मिले थे। धीरे-धीरे इनकी दोस्ती प्यार में बदल गई। तीन साल डेट करने के बाद 2016 में इनका ब्रेकअप हो गया। 

PunjabKesari,Shardha Kapoor Image ,श्रद्धा कपूर इमेज

हाल ही में अब श्रद्धा कपूर एक पेज थ्री पार्टी में आदित्य के साथ दो घंटे तक बिताती नजर आई हैं। ये मुकेश अंबानी की पेज थ्री पार्टी थी। इसमें करीना कपूर, करण जौहर, रितिक रोशन सहित तमाम सितारे पहुंचे थे। श्रद्धा कपूर और आदित्य रॉय कपूर भी इस पार्टी में मेहमान थे। 

PunjabKesari,aditya roy kapur image ,arjun kapoor image ,sidharth malhotra image ,neha dhupia image ,सिद्धार्थ मल्होत्रा इमेज ,नेहा धूपिया इमेज,आदित्य रॉय कपूर इमेज ,अर्जुन कपूर इमेज

श्रद्धा कपूर और आदित्य कपूर ने पार्टी में घंटों तक की बातें 

खबरों की मानें तो श्रद्धा ने इस पार्टी में अपने एक्स के साथ एक कोने में दो घंटे तक बातें कीं। श्रद्धा जब पार्टी से जाने को थीं, तब आदित्य ने उनसे गेट पर मुलाकात की। उन्होंने अपना ड्रि‍ंक साइड में रखा और श्रद्धा के साथ उनकी कार तक गए। इसी दौरान दोनों ने लंबे समय तक बातचीत की। श्रद्धा ने हग कर आदित्य को व‍िदाई दी। श्रद्धा और आदित्य की जोड़ी इस साल आई फिल्म ओके जानू में भी नजर आई थीं। फिल्म में दोनों ने कई इंटीमेट सीन भी फिल्माए थे।

PunjabKesari,shardha kapoor hd image ,aditya roy kapur hd image ,श्रद्धा कपूर एचडी इमेज ,आदित्य रॉय कपूर एचडी इमेज

बता दें कि श्रद्धा के बारे में पहले "रॉक ऑन-2" के दौरान यह भी खबरें आई कि वे फरहान अख्तर को डेट कर रही हैं। यहां तक कहा गया कि जब श्रद्धा फरहान के घर थीं, तब आधी रात को उनके पिता शक्त‍ि कपूर उन्हें वापस घर लाए थे।

श्रद्धा कपूर-आदित्य कपूर की इमेज 

PunjabKesari,shardha kapoor hd  photo ,aditya roy kapur hd photo ,श्रद्धा कपूर एचडी फोटो  ,आदित्य रॉय कपूर एचडी फोटो

श्रद्धा कपूर-आदित्य कपूर की फोटो 

PunjabKesari,shardha kapoor photo ,aditya roy kapur photo ,श्रद्धा कपूर फोटो  ,आदित्य रॉय कपूर फोटो

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Konika


Recommended News

Related News