शनाया कपूर ने कम्पलीट की ग्रेजुएशन, परिवार के जश्न मनाते की तस्वीरें आई सामने
5/21/2018 5:06:57 PM
मुंबई: बॉलीवुड एक्टर संजय कपूर और महीप कपूर की बेटी शनाया ग्रेजुएट हो गई हैं। कपूर परिवार इन दिनों जश्न में डूबा हुआ है और शनाया के इस अचीवमेंट को सेलिब्रेट कर रहा है।
संजय और महीप दोनों ने ही ग्रेजुएशन सेरेमनी की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर जारी की है।
इसमें संजय कपूर पत्नी महीप दोनों बच्चों के अलावा खुशी कपूर और अंशुला कपूर के साथ नजर आ रहे हैं। सेरेमनी की तस्वीर साझा करते हुए संजय कपूर लिखते हैं, "ग्रेजुएट बेटी के पिता।"
बता दें, संजय कपूर और महीप के दो बच्चें हैं शनाया और जहान।
शनाया को अक्सर सुहाना खान और अनन्या पांडे के साथ देखा जा सकता है। शनाया सोशल मीडिया पर काफी मशहूर हैं, उम्मीद हैं जल्द ही वह फिल्मों में कदम रखेंगी।