B''Day: 16 साल छोटी एक्ट्रैस से शादी करना चाहते थे शम्मी कपूर, इस वजह से प्यार नहीं चढ़ा परवान

10/21/2017 9:51:11 AM

मुंबई: बॉलीवुड में शम्मी कपूर ऐसे अभिनेता रहे हैं जिन्होंने उमंग और उत्साह के भाव को बड़े परदे पर बेहद रोमांटिक अंदाज में पेश किया।  जीवन की मस्ती को अपने किरदार में जीवंत करने वाले शम्मी कपूर की फिल्मों पर नजर डालने पर पता चलता है कि उन पर फिल्मायें गीतो में गायकी, संगीत संयोजन और गीत के बोलों में मस्ती की भावना पिरोयी रहती थी। बार बार देखो हजार बार देखो और चाहे मुझे कोई जंगली कहे..जैसे गीतों से आज भी उनकी बागी छवि की तस्वीर सिनेप्रेमियों के जेहन में उतर आती आती हैं। 


शम्मी कपूर को रिबेल स्टार:विद्रोही कलाकार:की उपाधि इसलिये दी गयी क्योंकि उदासी, मायूसी और देवदास नुमा अभिनय की परम्परागत शैली को बिल्कुल नकार करके अपने अभिनय की नयी शैली विकसित की।  मुंबई में 21 अक्टूबर 1931 को जन्में शम्मी कपूर के पिता पृथ्वीराज कपूर फिल्म इंडस्ट्री के महान अभिनेता थे। घर में फिल्मी माहौल होने पर शम्मी कपूर का रूझान भी अभिनय की ओर हो गया और वह भी अभिनेता बनने का ख्वाब देखने लगे। वर्ष 1953 में प्रदर्शित फिल्म जीवन ज्योति से बतौर अभिनेता शम्मी कपूर ने फिल्म इंडस्ट्री का रूख किया। 

PunjabKesari


पहली पत्नी गीता से शम्मी की मुलाकात साल 1955 में फिल्म 'रंगीन रातें' की शूटिंग के दौरान हुई थी। इस फिल्म में शम्मी कपूर लीड रोल में थे लेकिन गीता का इस फिल्म में कैमियो था। इसी दौरान दोनों का प्यार परवान चढ़ा और इसके 4 महीने बाद दोनों ने मुंबई के बाणगंगा मंदिर में शादी कर ली। शादी के एक साल बाद 1 जुलाई 1956 को दोनों एक बेटे के पिता बने। उन्होंने अपने बेटे का नाम आदित्य राज कपूर रखा। इसके लगभग 5 साल बाद साल 1961 में दोनों की एक बेटी हुई जिसका नाम कंचन रखा गया।

PunjabKesari

 

बताते चलें कि शम्मी कपूर ने दो शादियां की थीं। उनकी पहली पत्नी गीता बाली एक्ट्रेस थीं। उन्होंने दूसरी शादी नीला देवी से की थी। 

एक्ट्रैस मुमताज का नाम कई अभिनेताओं के साथ जुड़ा। इनमें देवानंद, संजीव कुमार, जितेंद्र और शशि कपूर जैसे नाम प्रमुखता से लिए जाते हैं। मुमताज को चाहने वालों में शम्मी कपूर भी थे। खबरों की मानें तो मुमताज भी शम्मी को चाहती थीं। हालांकि दोनों का प्यार परवान नहीं चढ़ा। दरअसल, शम्मी चाहते थे कि मुमताज अपना फिल्मी करियर छोड़कर उनसे शादी कर लें, लेकिन मुमताज इस बात पर राजी नहीं हुई। उनके इनकार के बाद दोनों के रास्ते अलग हो गए।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए


Recommended News

Related News