मैं अपनी बेटी का करियर हैंडल नहीं करना चाहता: शक्ति कपूर

2/1/2017 10:22:14 AM

मुंबई: एक्टर शक्ति कपूर ने उन ख़बरों का खंडन किया है, जिनमें कहा जा रहा है कि उन्होंने श्रद्धा कपूर की पब्लिसिटी एजेंसी और मैनेजर को हटाकर अपने हाथ में काम ले लिया है। शक्ति ने कहा ये खबरें बेबुनियाद हैं। मुझे नहीं पता ये कहां से आईं। हम श्रद्धा की टीम में किसी भी व्यक्ति को रिप्लेस नहीं कर रहे हैं।

मैनेजर और एजेंसी बेहतर काम कर रही है। मैंने ही श्रद्धा को अनिर्वाण बला से मिलवाया था। हम उनके काम से खुश हैं। श्रद्धा आशिकी-2 के पहले से ही उनकी क्लाइंट है और 12-13 ब्रैंड्स को एंडोर्सकर चुकी है।

फिलहाल, श्रद्धा अपनी फिल्म हसीना में बिजी है, इसलिए इन खबरों पर उसने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी।’ शक्ति ने आगे स्पष्ट किया है बेटी के करियर को हैंडिल करने में उनकी कोई दिलचस्पी नहीं है। उन्हें अपने दोनों बच्चों पर गर्व है। वे अच्छा कर रहे हैं। वे अपने बच्चों को सलाह दे सकते हैं, उनका कॅरिअर हैंडल नहीं कर सकते।


सबसे ज्यादा पढ़े गए


Recommended News

Related News