कई मैसेज और फोन के बाद शाहिद ने करीना को कही थी हां, रिश्ता टूटने की असली वजह आई सामने

1/27/2018 5:45:22 PM

मुंबई: फिल्म 'पद्मावत' विवादों के बावजूद 25 तारीख को रिलीज हो गई है। फिल्म में शाहिद कपूर, दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह लीड रोल में है। फिल्म में एक लव स्टोरी अधूरी रह गई, जिस पर पूरी फिल्म आधारित है। ऐसे ही बॉलीवुड में ऐसे कई स्टार्स हैं जिनकी लव स्टोरी अधूरी रह गई। इन्हीं में से एक हैं शाहिद कपूर।

PunjabKesari

मीरा से शादी करने से पहले शाहिद 3 साल तक करीना कपूर के साथ रिलेशनशिप में थे। दोनों की लव स्टोरी की शुरुआत फिल्म 'फिदा' (2004) के सेट पर हुईं थी। करीना ने ही शाहिद को प्रपोज किया था। 

शाहिद को देख करीना इतनी ज्यादा इम्प्रेस हुईं थी कि उन्होंने ही शाहिद को प्रपोज किया था। ये बात खुद करीना ने कुछ साल पहले दिए एक इंटरव्यू में स्वीकार की थी। उन्होंने बताया था कि कई बार फोन और मैसेज करने के बाद शाहिद ने उनका प्रपोजल स्वीकार किया था। 

PunjabKesari
2004 में शुरू हुई शाहिद-करीना की लव स्टोरी बी-टाउन के अलावा मीडिया की भी सुर्खियां बनीं। दोनों अक्सर साथ देखें जाते थे। इतना ही नहीं दोनों ने पब्लिकली भी अपने रिलेशनशिप को लेकर बात स्वीकार की थी। लेकिन दोनों के रिश्तों में खटास तब आई जब दोनों फिल्म 'जब वी मेट' में काम कर रहे थे। 2006 में जब दोनों ने फिल्म 'जब वी मेट' की शूटिंग शुरू की थी तब दोनों के बीच रिलेशन अच्छे थे। लेकिन फिल्म की शूटिंग खत्म होते-होते दोनों के रिश्तों में दरार आ गई। 

PunjabKesari

2007 के आसपास शाहिद कपूर से ब्रेकअप के बाद करीना कपूर की नजदीकियां सैफ अली खान के साथ बढ़नी शुरू हुई थीं।  सूत्रों का कहना है कि इस वजह से दोनों का रिश्ता टूटा।हालांकि कुछ समय के लिए शाहिद का नाम अमृता राव से भी जुड़ा।    


सबसे ज्यादा पढ़े गए


Recommended News

Related News