दु:ख के टाइम में ऐश्वर्या को हौसला देने पहुंचे शाहरुख, रणधीर कपूर सहित कई सितारें

3/19/2017 9:59:59 AM

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रैस ऐश्वर्या राय के पापा कृष्णराज राय का शनिवार रात करीब 8.30 बजे निधन हो गया। कृष्णराज राय का अंतिम संस्कार विले पार्ले सेवा संस्थान श्मशान भूमि में किया गया। ऐश्वर्या के ससुराल यानी बच्चन फैमिली के अलावा, शाहरुख खान, रणबीर कपूर, रणधीर कपूर, फरहान अख्तर, आशुतोष गोवारिकर और संजय लीला भंसाली सहित बॉलीवुड की कई बड़ी स्टार्स कृष्णराज को अंतिम विदाई देने पहुंचे।

बता देें कि कृष्णराज पिछले एक हफ्ते से वे मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती थे। सूत्रों के मुताबिक पहले उन्हें आईसीयू में शिफ्ट किया गया, लेकिन क्रिटिकल कंडीशन के बाद वेंटीलेटर पर रखा गया था। कृष्णराज पहले कैंसर से पीड़ित रह चुके हैं और दोबारा उसी के लक्षण आने के बाद उन्हें हॉस्पिटल में एडमिट किया गया था।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए


Recommended News

Related News