ये एक्ट्रैस ले रही है अपने पति से तलाक

3/12/2017 11:43:57 AM

लंदन: अमेरिकन एक्ट्रैस स्कार्लेट जोहानसन ने अपने पति रोमेन डॉरिएक से तलाक के लिए अर्जी दायर की है। इस अर्जी के बाद आधिकारिक तौर पर जोहानसन और डॉरिएक साथ में नहीं रहेंगे। इन दोनों की 2 साल की बेटी भी है।  दोनों अपनी बेटी रोज डोरोथी डॉरिएक को अपने पास रखने का हक अलग-अलग जता सकते हैं। जोहानसन को उम्मीद है कि जज उसे बेटी की प्राथमिक कस्टडी देंगे। दूसरी तरफ डॉरिएक के वकील का कहना है कि मेरे मुवक्किल अपनी बेटी के साथ फ्रांस जाना चाहते हैं। इससे पहले दोनों के बीच एक समझौता हुआ था। इसके अंतर्गत दोनों को बेटी के साथ समय बिताने की अनुमति थी। बशर्ते समय-समय पर यह दोनों उपलब्ध हो जाएं।

बता दें कि यह दूसरा मौका है जब जोहानसन तलाक ले रही हैं। इससे पहले वो एक्टर रेयान रेनॉल्ड्स से तलाक ले चुकी हैं। दोनों का रिश्ता साल 2010 में खत्म हुआ। जोहानसन और डॉरिएक सबसे पहले 2012 में मिले थे। दोनों 2014 में बकायदा एक समारोह में शादी के बंधन में बंधे। इसके बाद दोनों 2016 की गर्मियों से अलग हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए


Recommended News

Related News