मां करीना के घर पार्टी करने पहुंची सारा, हर्षवर्धन नजर आए बहन रिया के साथ
6/7/2017 2:21:05 PM
मुंबई: सैफ अली खान की बेटी सारा अली खान बॉलीवुड में अपने अभिनय की पारी फिल्म ‘केदारनाथ’ में सुशांत सिंह राजपूत के साथ शुरू करेंगी। एक दिन पहले ही सारा की फिल्म का ऐलान हुआ है और कल सारा, पापा सैफ और मां करीना कपूर के घर पार्टी करने पहुंची गई।
इस पार्टी में सारा अपने खास दोस्तों के साथ पहुंची थीं। सारा के बारे में काफी समय से ऐसी अटकलें चल रही हैं कि वो बॉलीवुड अभिनेता अनिल कपूर के बेटे हर्षवर्धन कपूर को डेट कर रही हैं।
इस पार्टी में हर्षवर्धन भी पहुंचे। बॉलीवुड में फिल्म मिर्जिया से डेब्यू करने वाले हर्षवर्धन अपनी बहन रिया के साथ यहां पहुंचे थे। सारा की खास दोस्त रिया चक्रवर्ती भी यहां पहुंची।