तैमूर की एक और तस्वीर वायरल हो गई..देखते रह जाएंगे आप भी

1/13/2018 1:38:34 AM

मुंबईः सैफ-करीना के बेटे तैमूर अली खान अपने जन्म के बाद से ही सुर्खियों में हैं। उन्हें पैदाइशी स्टार कहा जाए तो गलत नहीं होगा। दिसंबर में तैमूर 1 साल के हुए हैं और धीरे-धीरे उनकी शरारतें भी बढ़ती जा रही हैं।  


   
सैफ अली खान और करीना कपूर खान के बेटे तैमूर अली खान सोशल मीडिया के सबसे पसंदीदा स्टार किड हैं। सोशल मीडिया पर भले ही करीना और सैफ न हों लेकिन तैमूर की तस्वीरें सोशल मीडिया तक पहुंच ही जाती है।  

   PunjabKesari
हाल ही में एक और नयी तस्वीर सामने आयी है, जिसमें तैमूर अपनी दादी शर्मिला के साथ पटौदी पैलेस में हैं और वह जमीन पर मैट पर बैठे हुए हैं और हाथों में केला लेकर खेल रहे हैं। वहीं करीना और सैफ लेट कर उन्हें देख रहे हैं। इस तस्वीर में दादी शर्मिला भी नजर आ रही हैं, जो तैमूर की शरारतों को देख रही हैं। मजेदार बात यह है कि अपनी मम्मी बेबो की तरह तैमूर का भी घर का बेहद प्यारा सा नाम है।

 

सैफ अली खान ने खुद इस नाम के बारे में एक बातचीत में बता दिया है। सैफ ने बताया है कि तैमूर को घर में सब प्यार से ‘टिम’ बुलाते हैं। हालांकि सैफ ने यह जाहिर नहीं किया है कि तैमूर का यह निक नेम क्यों रखा गया है। उन्होंने सिर्फ यह कहा कि घर में सभी ने इस नाम से पुकारना शुरू कर दिया तो उनका नाम यही हो गया। तैमूर के बारे में सैफ ने यहं भी बताया है कि वह तैमूर को हर चीज की तमीज़ जरूर सिखाना चाहेंगे। वह नहीं चाहते कि उनका बेटा बिगड़ैल बन जाये।


सबसे ज्यादा पढ़े गए


Recommended News

Related News