हरियाणा की मशहूर गायिका ममता शर्मा की हत्या, रोहतक के गांव से मिली लाश

1/18/2018 7:18:47 PM

मुंबईः हरियाणा में पिछले चार दिनों में छह रेप की वारदातों के बाद राज्य सरकार महिलाओं की सुरक्षा को लेकर निशाने पर आ गई है। लगातार बलात्कार और हत्या जैसी घटनाओं से हरियाणा सबसे असुरक्षित शहर बना हुआ है। हील ही में जींद, पानीपत के बाद बुधवार को रेप का पांचवा मामला सामने आया था जहां हरियाणा के फतेहाबाद के भूटान गांव में एक 20 वर्षीय युवती के साथ सामूहिक बलात्कार हुआ।

 

लेकिन अब एक औऱ बुरी खबर सामने आई है। हरियाणा के रोहतक जिले में एक खेत से महिला की लाश बरामद होने से सनसनी फैल गई। महिला की पहचान हरियाणवी गायिका ममता शर्मा के रूप में हुई है। ममता पिछले करीब 4 दिनों से लापता था।

 

गुरुवार की दोपहर पुलिस को सूचना मिली कि गांव के एक खेत में महिला का शव मिला है। शव की शिनाख्त हरियाणा की लोकप्रिय गायिका ममता शर्मा के रूप में हुई।

 

ममता की हत्या गला रेत कर की गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। गौरतलब है कि इस तरह की घटनाअों ने राज्य में कानूनी व्यवस्था की पोल खोल दी है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए


Recommended News

Related News