Movie Review: ''रॉक ऑन 2''

11/11/2016 5:52:06 PM

मुंबई: फिल्म 'रॉक ऑन' अाज रिलीज हो गई है। इस फिल्म में एक्टर फरहान अख्तर, एक्ट्रैस श्रद्धा कपूर, अर्जुन रामपाल, पूरब कोहली, शशांक अरोड़ा मुख्य भूमिका में है। 

'रॉक ऑन' की कहानी जहां खत्म होती है, वहीं से इसका सीक्वल शुरू होती है। जोई यानी अर्जुन रामपाल मुंबई के किसी रियलिटी शो का जज बन गया है। साथ ही उन्होंने अपना बैंड भी खोला है, जिससे केदार यानी पूरब कोहली भी जुड़े हुए हैं। वहीं, मुंबई छोड़ फरहान मेघायल शिफ्ट होकर वहां खेती-किसानी में लग जाते है। कहानी आगे बढ़ती है और एंट्री होती है जिया शर्मा यानी श्रद्धा कपूर और उदय यानी शशांक अरोड़ा की। 

उदय सरोज बजाता है और जिया गाना गाती हैं, इनकी रिकॉर्डिंग किसी तरह जोई की म्यूजिक कंपनी तक पहुंच जाती है। जोई उन्हें अपने बैंड में गाने के लिए कहता है। लेकिन लाइव परफॉर्मेंस के दौरान जिया गाना नहीं गा पाती है। इसे देख सभी दंग रह जाते हैं। क्यों गाना नहीं गा पाती जिया? इसके पीछे की वजह जानने के लिए आपको फिल्म देखनी होगी।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए


Recommended News

Related News