कभी इस एक्ट्रैस का हुआ था MMS वायरल, अब कर रही है बॉयफ्रेंड से शादी

8/16/2017 10:09:50 AM

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रैस रिया सेन को उनके चुलबुले और बोल्ड किरदारों के कारण इंस्ट्री में पहचाना जाता है। वह जल्द ही अपने बॉयफ्रैंड शिवम तिवारी के साथ शादी करने जा रही हैं। 

PunjabKesari

कहा जाता है कि वह दोनों लंबे समय से रिलेशनशिप में हैं। रिया इस महीने के अंत में शादी कर सकती हैं। हाल ही में उन्होंने इंस्टग्राम पर अपने बॉयफ्रेंड के साथ कुछ रोमांटिक तस्वीर शेयर की हैं। इस फोटोज में दोनों सैल्फी लेते हुए नजर आ रहें हैं। 

PunjabKesari

रिया को सबसे पहले फाल्गुनी पाठक का गाना 'याद पिया की आने लगी' से पहचान मिली थी।  वह एक्टिंग के बजाय अपनी लाइफस्टाइल के कारण ज्यादा चर्चा में रहती हैं। कभी उनके एमएमएस तो कभी लेस्बियन के किरदार को लेकर रिया हमेशा से ही चर्चा में बनी रहती हैं।

PunjabKesari

बता दें कि हाल ही में रिया शॉर्ट फिल्म में नजर आईं थी। इसमें उन्होंने एक लेस्ब‍ियन लवर का किरदार निभाया है। जल्द रिया एकता कपूर की एक वेब सीरीज में नजर आएंगी। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए


Recommended News

Related News