रिया सेन ने किया पति के साथ लिप-लॉक, शेयर की रोमांटिक फोटो!
9/12/2017 10:04:04 AM
मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रैस रिया सेन की एक तस्वीर सामने आई है। जिसमें वह अपने पति के साथ लिप-लॉक करती नजर आ रही है। ये तस्वीर उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की है। फोटो शेयर करते हुए रिया ने लिखा, '#kisses for #mrs and a #heart for #art ☮️'। बॉलीवुड में सुपरफ्लॉप रही रिया ने पिछले महीने एक प्रइवेट सैरेमनी में गुपचुप शादी कर ली थी। शादी के बाद खबरें आईं थी कि रिया शादी से पहले प्रेग्नेंट हो गई थीं इसीलिए उन्होंने जल्दी में शादी का डिसीजन लिया।
लेकिन हाल ही में रिया ने एक लीडिंग वेबसाइट को इंटरव्यू दिया, जिसमें उन्होंने अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में बात की। रिया ने बताया , 'मुझे पता था जल्दबाजी में शादी करने से मेरी प्रेग्नेंसी के बारे में कयास लगाए जाएंगे। लेकिन मैं इस पर कोई कमेंट नहीं कहना चाहती। मेरे हिसाब से रिलेशनशिप के बाद शादी को एक लंबा गेप देना होता है।
बता दें कि रिया ने फिल्म 'स्टाइल' से डेब्यू किया था। इस फिल्म में उनके अपोजिट शरमन जोशी और साहिल खान थे। बाद में वे 'दिल विल प्यार व्यार', 'झनकार बीट्स', 'कयामत', 'शादी नंबर-1' जैसी कई फिल्मों में नजर आईं। वे सिंगर फाल्गुनी पाठक के वीडियो एल्बम 'चूड़ी जो खनके...' में भी काम कर चुकी हैं। वे आखिरी बार अग्निदेव चटर्जी की फिल्म 'डार्क चॉकलेट' में दिखी थीं।