Hot News: बॉलीवुड एक्ट्रैस ने  ब्वॉयफ्रेंड के साथ रचाई गुपचुप शादी, सामने आई तस्वीरें

8/18/2017 3:29:32 PM

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रैस मुनमुन सेन की बेटी रिया ने ब्वॉयफ्रेंड शिवम तिवारी से शादी कर ली है। सोर्स की मानें तो शादी की सभी रस्में बुधवार को पुणे में हुई। जहां दोनों के फैमिली मेंबर्स और क्लोज फ्रेंड ही शामिल हुए। रिया अक्सर शिवम के साथ अपनी फोटोज इंस्टाग्राम पर शेयर करती हैं। 

PunjabKesari

रिया ने फिल्म ('स्टाइल' 2001) से डेब्यू किया था। इस फिल्म में उनके अपोजिट शरमन जोशी और साहिल खान थे। बाद में वो 'दिल विल प्यार व्यार' 2002), 'झनकार बीट्स' 2003), 'कयामत' 2003), 'शादी नंबर-1' 2005) जैसी कई फिल्मों में नजर आईं।

PunjabKesari

रिया सिंगर फाल्गुनी पाठक के वीडियो एल्बम 'चूड़ी जो खनके...' में भी काम कर चुकी हैं।रिया हाल ही में एकता कपूर की वेब सीरिज 'रागिनी एमएमएस 2.2' को लेकर चर्चा में थीं। 

PunjabKesari
शिवम तिवारी फोटोग्राफर हैं। वो अक्सर कई ट्रैवल ट्रिप और डेस्टिनेशंस के फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर करते हैं। बता दें कि रिया सेन पिछले कुछ समय से शिवम को डेट कर रही थीं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए


Recommended News

Related News