PHOTOS में देखें रिया सेन की हसीन जिंदगी, नजर आ सकती है BB11 में

3/28/2017 11:46:23 AM

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रैस रिया सेन अभिनेताओं के परिवार से संबंध रखती हैं। उनकी नानी से लेकर बहन तक अभिनेत्रियां रही हैं। रिया सेन कोलकता की रहने वाली हैं। वह एक्टिंग के साथ साथ एक बहेतरीन मॉडल भी हैं। रिया 35 साल की हैं, लेकिन उनकी खूबसूरती को देख कर शायद ही कोई अंदाजा लगा पाए कि रिया सेन की उम्र इतनी है। रिया को सबसे पहले फाल्गुनी पाठक का गाना 'याद पिया की आने लगी' से पहचान मिली थी। 

सूत्रों के मुताबिक रिया 'बिग बॉस सीजन 11' में दिखाई दे सकती हैं। रिया एक्टिंग के बजाय अपनी लाइफस्टाइल के कारण ज्यादा चर्चा में रहती हैं। कभी उनके एमएमएस तो कभी लड़की को किस करते हुए रिया हमेशा से ही चर्चा में बनी रहती हैं। रिया ने बॉलीवुड में एंट्री फिल्म 'स्टाइल' से की थी। 

बता दें कि रिया बहुत बेहतरीन डांसर भी हैं। उन्हें कथक काफी अच्छे से आता है। रिया ने NIFT से ज्वेलरी डिजाइनिंग का कोर्स किया हुआ है। हाल ही में रिया शॉर्ट फिल्म 'लोनली गर्ल' में दिखाई दी थीं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए


Recommended News

Related News