OMG! सोनम के रिसेप्शन पर सोहेल की बीवी से भिड़ गए ऋषि कपूर

5/11/2018 6:55:12 PM

मुंबईः सोनम कपूर की रिसेप्शन पार्टी इस हफ्ते की सबसे चर्चित बॉलीवुड खबरों में से एक रही। एक तरफ जहां सोनम की शादी और रिसेप्शन का कार्यक्रम शानदार ढंग से संपन्न हुआ वहीं अब इस फंक्शन से एक चटपटी खबर सुनने को मिली है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सोनम कपूर की रिसेप्शन पार्टी में ऋषि कपूर और सलमान खान की भाभी सीमा खान के बीच जमकर गर्मागर्मी हो गई। इस बहस की वजह भी खुद सलमान ही थे। दरअसल, बॉलीवुड पार्टीज और फंक्शन्स में अपने आप को लेकर सलमान के रवैये से ऋषि बेहद नाराज था। उनकी शिकायत थी कि सलमान किसी भी फंक्शन में उनसे ठीक तरह से नहीं मिलते हैं और ना ही सम्मान देते हैं।

एक वेबसाइट ने सूत्रों के हवाले से लिखा है कि ऋषि, सीमा के पास गए और सलमान के बर्ताव की शिकायत की। ऋषि ने सीमा से कहा कि सलमान उनसे कभी अच्छे से नहीं मिलते। इस बात पर दोनों में बहस हो गई। इसके बाद ऋषि पार्टी छोड़कर चले गए। सीमा ने जब यह बात सलमान से बताई तो वो भी बहुत नाराज हो गए।


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari


Recommended News

Related News