B'DAY SPL: जब इन एक्ट्रैसेस के प्यार में पागल थे ऋषि, तो नीतू हुई थी घरेलू हिंसा का शिकार

9/4/2017 4:52:38 PM

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर ऋषि कपूर आज 65 साल के हो गए हैं। इतनी उम्र होने के बावजूद भी काफी स्टनिंग हैं। आज भी कई लड़कियां उनकी दीवानी हैं।ऋषि को इंडस्ट्री में सबसे क्यूट और बेहतरीन एक्टर माना गया है लेकिन बात अगर उनकी पर्सनल लाइफ की करें तो उनकी पत्नी और एक्ट्रैस नीतू सिंह से उनका काफी प्यार आज सुर्खियों में हैं। दोनों ने एक दूसरे का हमेशा साथ दिया। नीतू सिंह इस बात को एक इंटरव्यू में खुद कबूल किया था ऋषि कपूर शादी के बाद भी दूसरी एक्ट्रैस पर डोरे डालते रहे। हम आपको ऋषि के बर्थडे के खास मौके पर उनकी और नीतू की लव-स्टोरी के बारे में बताएंगे। 

PunjabKesari

बताया जाता है कि ऋषि कपूर का रिलेशनशि‍प स्टेट्स शुरुआती दौर से ही चर्चा में रहा है। नीतू कपूर ऋषि का पहला प्यार नहीं थी यह सब जानते हैं। ऋषि का टीनेज में यासमिन नाम की एक्ट्रैस से करीब 5 साल तक अफेयर रहा उसके बाद उनका दिल डिंपल कपाड़ि‍या के लिए धड़कने लगा। डिंपल के लिए ऋषि का प्यार फिल्म 'बॉबी' से परवान चढ़ने लगा था। ऋषि उन्हें प्रपोज करना चाहते थे लेकिन राज कपूर इसके खि‍लाफ थे। पिता को भगवान की तरह पूजने वाले ऋषि ने अपने पिता के फैसले के साथ जाना ही बेहतर समझा। यहीं नहीं ऋषि कपूर के अफेयर ना सिर्फ शादी से पहले बल्कि शादी के बाद भी रहे। नीतू संग शादी रचाने के बाद ऋषि का उनसे छोटी उम्र की  एक्ट्रैस दिव्या भारती के साथ अफेयर भी खूब सुर्खियों में रहा।

PunjabKesari

खबरों की मानें तो ऐसा नहीं था कि नीतू को ऋषि कपूर के अफेयर्स की कोई भनक नहीं थी। एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा भी था कि वह ऋषि कपूर के दूसरी एक्ट्रैस के साथ अफेयर से वाकिफ थीं लेकिन वह ये सब चुपचाप देख रहीं थीं। नीतू ने कहा कि जब वह एक दूसरे को डेट कर रहे थे तब भी ऋषि कपूर का दूसरी एक्ट्रैस के साथ फ्लर्ट‍ करना जारी था लेकिन वह ऐसे दिखाते थे कि उनका कोई अफेयर नहीं है। पूछने पर हमेशा कहते थे कुछ नहीं है। नीतू ने इंटरव्यू में कहा, 'मैं बहुत सिंपल और मासूम थी, मैं ऋषि की बातों पर विश्वास करती थी। ऋषि को भी लगा कि यह सिंपल सी लड़की है और यह मुझे संभाल सकती है। नीतू के साथ शादी के बाद के ऋषि कपूर का नाम फेमस एक्ट्रैस जूही चावला से भी जुड़ा।

PunjabKesari

साल 1990 में ऋषि कपूर द्वारा नीतू कपूर पर घरेलू हिंसा से जुड़ी हुई खबरों ने भी सब‍को चौंका दिया था। ऋषि कपूर और नीतू की शादीशुदा जिंदगी में एक ऐसा मोड़ भी आया था जब नीतू, ऋषि कपूर के अफेयर्स और बर्ताव से तंग आकर घर छोड़कर चली गईं थी और उन्होंने अपना एक सैलून भी खोल लिया लेकिन जैसे तैसे ऋषि उन्हें वापस घर लाने में सफल रहे और नीतू ने भी अपने पति और बच्चों को संभालने का मन बना लिया। ऋषि ने खुद एक इंटरव्यू में इस बात को कबूला था कि उनके नीतू के अलावा शादी से पहले उनकी कई गर्लफ्रैंड्स रही हैं।
PunjabKesari

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए


Recommended News

Related News