एक्स गर्लफ्रैंड की बाहों में नजर आए रणवीर सिंह, शूटिंग नहीं ये रहा सबूत

2/20/2018 3:36:13 PM

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह इंडस्ट्री में अपनी एक्टिंग के लिए जाने जाते हैं। अगर उनकी पर्सनल लाइफ के बारे में बात करे तो वह कैमरे के सामने बेबाक खुलासे करते रहते हैं। पिछले दिनों उन्होंने खुद बताया था कि एक समय पर वह एकसाथ तीन लड़कियों को डेट कर रहे थे। साथ ही वह कॉलेज के टाइम से फ्लर्ट करने में माहिर रहे हैं। इसी बीच उनकी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इस तस्वीर में उनके साथ एक्ट्रैस दीपिका पादुकोण नहीं बल्कि कोई और लड़की नजर आ रही है। इस फोटो में दोनों एक दूसरे के काफी करीब नजर आ रहे हैं। 

PunjabKesari

बॉलीवुड के हैंडसम हीरो में से एक रणवीर की यह तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी चर्चा बटोर रही है। इस फोटो में वह एक लड़की की बाहों में नजर आ रहे हैं। तस्वीर रणवीर के लुक की वजह से भी चर्चा में है। इसमें उनका लुक काफी अलग नजर आ रहा है। सूत्रों की मानें तो रणवीर की यह फोटो उनके कॉलेज के दिनों की है और हो सकता है कि इस तस्वीर में मौजूद लड़की रणवीर की एक्स गर्लफ्रैंड रही हो। फोटो में रणवीर एक लड़की को गले लगाए हुए हैं। इसमें तस्वीर में रणवीर के लंबे बाल हैं जिसमें उन्होंने बीच की मांग निकाल रखी है और छत पर लड़की के साथ नजर आ रहे हैं। हालांकि रणवीर की ये तस्वीर कैसे और क्यों वायरल हो रही है इस बात का पता अभी तक नहीं चल पाया है। रणवीर ने भी इस तस्वीर को लेकर अभी तक कुछ नहीं कहा है। 

PunjabKesari


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए


Recommended News

Related News