रणवीर के साथ सैलून पहुंचीं दीपिका, तस्वीरों में साफ झलक रही है खुशी
4/12/2018 11:31:02 AM
मुंबई: बॉलीवुड के लवबर्ड रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण हाल ही में मुंबई के एक सैलून के बाहर स्पॉट हुए। इस दौरान दीपिका बेहद स्टाइलिश अंदाज के साथ कैमरे के सामने पोज देते हुए नजर आईं। वहीं जब वह सैलून से बाहर निकली तो वह काफी खुश लग रही थीं।
उनकी तस्वीरें देखकर आपके दिल की धड़कनें बढ़ जाएंगी। वहीं रणवीर भी हमेशा की तरह कूल और स्टाइलिश अंदाज में नजर आए। तस्वीरों में वह बेहद स्टाइल के साथ गाड़ी से उतरते हुए पोज देते हुए दिखे।
इस दौरान रणवीर के हाथ में स्ट्रैप भी नजर आया। चोट की वजह से भी रणवीर ने अपना दमदार और कूल अंदाज पीछे नहीं छोड़ा और जमकर कैमरे के आगे पोज दिए।
तस्वीरों में रणवीर कैमरा को थम दिखाते हुए दिखे। वहीं दीपिका का लुक देखकर आप दंग रह जाएंगे उन्होंने कैमरे के सामने जमकर पोज दिए।
बता दें कि जनवरी में दीपिका के जन्मदिन के बाद खबरें आई कि दोनों ने परिवार के सामने सगाई कर ली है।
हालांकि दीपिका ने बाद में साफ कर दिया कि उन्होंने सगाई नहीं की है। फैंस को रणवीर और दीपिका की शादी का काफी बेसब्री से इंतजार है।
आखिरी बार दोनों फिल्म 'पद्मावत' में नजर आए थे। इन दिनों रणवीर और दीपिका की शादी की काफी खबरें सामने आ रही हैं।
हालांकि अभी दोनों में से किसी ने भी अपने रिलेशन को लेकर पब्लिकली कोई बातचीत नहीं की हैं।
फिल्मों की बात करें तो अन दिनों रणवीर सिंह की फिल्म 'गली ब्वॉय' की शूटिंग चल रही हैं। तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि रणवीर के हाथ में चोट लगी हुई है।