कॉमेडियन Ralphie May का हुआ निधन, कभी एक्सीडेंट में टूटी थीं 42 हड्डियां

10/8/2017 12:48:22 PM

लंदन: अमेरिकन कॉमेडियन एंड एक्टर Ralphie May का निधन हो गया है। उनकी मौत हार्ट अटैक की वजह से हुई है। सूत्रों के मुताबिक 45 साल के राल्फी का शुक्रवार को निधन हुआ। राल्फी के क्लोज फ्रैंड्स और अन्य करीबियों ने सोशल मीडिया पर उन्हें ट्वीट्स कर श्रद्धांजलि दी।

PunjabKesari

 

जब राल्फी 16 के थे तब एक कार एक्सीडेंट में उनकी 42 हड्डियां टूट गई थीं। हालांकि बाद में उन्होंने धीरे-धीरे रिकवर किया। राल्फी के ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर उनके एक क्लोज फ्रेंड ने ट्वीट कर लिखा, "बड़े दुख के साथ ये अनाउंसमेंट कर रहे हैं कि हमारे दोस्त राल्फी मे की अचानक डेथ हो गई है।" 

PunjabKesari
 उन्होंने लिखा, "राल्फी निमोनिया से जूझ रहे थे और उन्होंने अपने स्वास्थ्य को ठीक करने के लिए पिछले महीने से अपने कई कार्यक्रमों को रद्द कर दिया था। शुक्रवार को लास वेगास में उनके एक प्राइवेट हाउस में डेड बॉडी मिली। जांच करने के बाद पता चला कि उनकी डेथ हार्ट अटैक से हुई है।" 

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए


Recommended News