ब्रिटेन की शाही शादी में अंग्रेजी ड्रेस पहन ट्रोल हुईं प्रियंका चोपड़ा, यूजर्स बोले-साड़ी पहननी चाहिए थी

5/23/2018 12:49:57 PM

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा बीते दिनों प्रिंस हैरी और मेगन मार्कल की शादी अटेंड करने पहुंची थीं। शादी में वह विवेन वेस्टवुड सूट पहने हुए बहुत ही ग्लैमरस लग रही थीं।

PunjabKesari

वैसे उनके शाही अंदाज को लोगों ने काफी पसंद किया और उनके रॉयल लुक ने काफी तारीफे भी बटौरीं लेकिन कुछ एेसे यूजर्स भी हैं जिनको उनका अंदाज बिल्कुल पसंद नहीं आया और सोशल साइट पर लोगों ने उन्हें ट्रोल करना शुरु कर दिया। 

PunjabKesari

यूजर्स उन्हें ये कहकर ट्रोल कर रहे हैं कि उनको शाही शादी में साड़ी पहननी चाहिए थी। अलोम बोगरा नाम के एक यूजर ने लिखा कि दुनिया भारत के साड़ी कल्चर को अपना रही हैं। आप भारतीय नारी की ड्रेस पहनकर भी जा सकती थी।

PunjabKesari

वहीं जया जेटली नाम की एक यूजर ने प्रियंका की पोशाक पर दुख जताया और कहा कि वह सुंदर साड़ी पहनकर आजाद और आत्मनिर्भर भारत को प्रदर्शित कर सकती थी।

PunjabKesari

अंजलि गुप्ता नाम की एक यूजर ने लिखा कि प्रियंका को कुछ बेहतर पहनना चाहिए था.. साड़ी यां कुछ और..।

PunjabKesari

बता दें कि प्रियंका की ड्रेस को लेकर मीडिया यूजर्स से कई प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। वैसे एेसी पहली बार नहीं है जब वह लोगों के निशाने पर आई हों। पहले भी वह कई बार अपनी ड्रेसेस की वजह से ट्रोल हो चुकी हैं। 

PunjabKesari

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari


Recommended News

Related News