प्रियंका ने बेहद प्यार से अमेरिका मीडिया को लगाई फटकार

5/25/2017 1:36:24 PM

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रैस प्रियंका चोपड़ा ने अमेरिका को काफी प्यार से समझाया है कि उनका और दीपिका पादुकोण का केवल रंग एक-समान है। बाकि हम दोनों अलग-अलग इंसान है। प्रियंका का कहना है कि "यह अनुचित और अज्ञान का एक गंभीर मामला था। यह सही नहीं है, हर ब्राउन रंग की लड़की एक जैसी नहीं होती। दुनिया की आबादी का पांचवां हिस्सा भारतीयों का है और फिल्मी जगत में हर इंसान ने अपनी अलग पहचान बनाई है"। आगे प्रियंका कहती है कि "सिर्फ इस लिए कि मैं भारत में बड़ी स्टार हूं, इसका मतलब यह नहीं है कि मुझे हर देश में एक जैसा व्यवहार करना चाहिए।

PunjabKesari
बता दें कि पहले कई बार एेसा हो चुका है कि प्रियंका चोपड़ा को दीपिका के नाम से बुलाया गया है और दीपिका को प्रियंका समझ लेते है। अंतरराष्ट्रीय मीडिया आम तौर पर दीपिका को ‘क्वांटिको’ स्टार समझ लेता है और कई बार मीडिया कर्मियों ने उनको प्रियंका कहकर भी बुलाया है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए


Recommended News

Related News