आखिर क्यों प्रियंका चोपड़ा ने करण जौहर को जड़ दिया थप्पड़, जानिए वजह

12/31/2017 5:41:56 PM

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रैस प्रियंका चोपड़ा क्रिसमस और नया साल मनाने के लिए भारत आई हुई है। जब से वह भारत लौटी हैं अपने दोस्तों के साथ हैंगआउट करती नजर आ रही हैं। इसके साथ ही वह अवार्ड फंक्सन और कई समाजिक कार्यक्रमों में भी नजर आ चुकी हैं। हाल में ही वह करण जौहर और रोहित शेट्टी के शो 'इंडियाज नेक्स्ट सुपरस्टार' के सेट पर पहुंची।

PunjabKesari

शो के दौरान उन्होंने बताया कि बहुत से लोगों की ही तरह 'दिल वाले दुल्हनिया ले जाएंगे' उनकी भी पसंदीदा फिल्मों में से एक है। रिपोर्ट्स के मुताबिक रोहित शेट्टी, करण जौहर और प्रियंका चोपड़ा ने फिल्म का एक सीन भी प्ले किया। तीनों ने 'दिल वाले दुल्हनिया ले जाएंगे' फिल्म का वह सीन प्ले किया जिसमें करण जौहर बीयर खरीदने अमरीश पूरी के स्टोर में जाते हैं, लेकिन उन्हें खाली हाथ लौटना पड़ता है। जिसके बाद शाहरुख खान उन्हें थप्पड़ मारते हैं।

PunjabKesari

इस सीन में प्रियंका ने शाहरुख खान का, करण ने अपना और रोहित ने अमरीश पूरी का किरदार निभाया। वहीं सीन में प्रियंका ने करण को थप्पड़ भी मारा। उन्हें कहा कि वह करण को तब से थप्पड़ मारना चाहती थी, जब से उन्होंने फिल्म देखी थी। 

PunjabKesari

 


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए


Recommended News

Related News