प्रियंका चोपड़ा की हॉलीवुड फिल्म A Kid Like Jake का ट्रेलर हुआ रिलीज

4/13/2018 5:38:48 PM

लंदन: एक्ट्रैस प्रियंका चोपड़ा की दूसरी हॉलीवुड फिल्म ए किड लाइक जेक (A Kid Like Jake) का ट्रेलर रिलीज हो गया है। जेक नाम के मासूम बच्चे और उसके माता-पिता की इस कहानी की झलक देख आप भावुक हो जाएंगे। संभव है कि आपकी आंखों से खुशी के आंसू भी छलक जाए। मगर ट्रेलर के खत्म होने पर आपको गुस्सा भी आ सकता है।

 

PunjabKesari,Jim Parsons Image,Claire Danes Image

 

दरअसल, 2 मिनट 36 सेकेंड्स लंबे इस ट्रेलर में प्रियंका चोपडा़ मुश्किल से सिर्फ 2-3 सेकेंड्स के लिए नजर आएंगी। इसमें उनका एक पूरा डायलॉग भी शामिल नहीं किया गया है। हालांकि, क्रेडिट लिस्ट में उनका नाम शामिल जरूर किया गया है। फिल्म ए किड लाइक जेक चार साल के बच्चे की कहानी है जिसे लड़कियों जैसे कपड़े पहनना, गुड़ियों से खेलना और परियों की कहानी सुनना पसंद है। बच्चे की ऐसी हरकत देख उसके माता-पिता बेहद परेशान हो जाते हैं। फिल्म का ट्रेलर देख अंदाजा लगा सकते हैं कि प्रियंका चोपड़ा जेक के माता-पिता की दोस्त का किरदार निभाया है।

 

PunjabKesari,Jim Parsons Image,Claire Danes Image


ब्रिटिश अमेरिकी एक्टर आसिफ मांडवी (Aasif Mandvi) फिल्म में प्रियंका के पति के किरदार में दिखेंगे। फिल्म में 'होमलैंड' फेम एक्ट्रेस क्लेयर डेंस (Claire Danes) और 'द बिग बैंग थ्योरी' जिम पार्सन्स (Jim Parsons) ने बच्चे के माता-पिता के किरदार में दिखेंगे। ऑस्कर नॉमिनेटेड एक्ट्रेस ऑक्टाविया स्पेंसर ने जेक की टीचर का किरदार निभाया है। 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Konika


Recommended News

Related News