गर्लफ्रेंड दिव्या नहीं बल्कि इस लड़की को याद कर इमोशनल हुए प्रियांक शर्मा

12/15/2017 10:12:40 AM

मुंबई: टीवी रियलिटी शो बिग बॉस सीजन 11 विवादित होने के साथ काफी मनोरंजक भी रहा है। सभी सदस्यों को शो में देखकर सभी लोग काफी एंजॉय करते हैं। इस सीजन में प्रियांक शर्मा एक ऐसे कंटेस्टेंट हैं जिनकी लव लाइफ काफी सुर्खियों में रही है। बीते कुछ दिनों पहले उनकी एक्स गर्लफ्रेंड दिव्या अग्रवाल ने बिग बॉस में आकर उनसे ब्रेक अप कर लिया। तो वही शो की एक्स कंटेस्टेंट बेनाफ्षा सूनावाला ने उन्हें शो से बाहर आकर भाई ही बना लिया था। वही, कुछ दिनों पहले हिना खान को अपनी यूएस गर्लफ्रेंड निकिता नागपाल के बारे में भी बताया था। जिनके साथ वो आज भी टच में है

हाल ही में वूट के एक अनसीन वीडियो में प्रियांक अपने दोस्त लव त्यागी को उनकी पहली गर्लफ्रेंड निकिता के बारे में बताते है। हालांकि, इस बातचीत के दौरान वो उनका नाम नहीं लेते है लेकिन उनके रिश्ते की शुरुआत कैसे और कब हुई थी इसे लेकर वो काफी इमोशनल हो जाते है। प्रियांक कहते है कि आज तक वो अपने पहले प्यार को भूला नहीं पाए है और उनके साथ उनका एक स्पेशल कनेक्शन है। वहीं, वो बीती बातों को याद करते हुए कहते है कि उन्हें वो दिन अच्छी तरह से याद है जब उन्होंने अपने कीमती जूते उन्हें दिए थे। एक डांस प्रैक्टिस के दौरान निकिता पूरी तरह से घायल होती है और उनके पैर में मोच आ जाती है। ऐसे मौके पर प्रियांक ने उन्हें अपने कीमती जूते दिए थे, जिसे उनके पेरेंट्स ने बड़ी मुश्किल से दिलाए थे। यह जूते उनके लिए बहुत ख़ास थे लेकिन उन्होंने जब निकिता को बुरे हाल में देखा था तब उन्होंने उस बेशकीमती जूतों के बारे में नहीं सोचा था। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए


Recommended News

Related News